Nanitalउत्तराखंडदुखद

खाई में गिरी बाइक, होमगार्ड की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

खाई में गिरी बाइक, होमगार्ड की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

दिनांक/1/12/2023

Nanital, Uttrakhandprime24x7 

नैनीताल। बाइक के खाई में गिर जाने से बाइक सवार एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरा होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल जवान को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।

खनस्यू थानाध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम में चल रहे प्रशिक्षण से वापस लौट रहे होमगार्ड का जवान 28 वर्षीय दीपक पनेरु पुत्र त्रिलोक चंद्र पनेरु अपने साथी जवान के साथ हल्द्वानी आया था। वह बाइक से अपने घर डालकन्या जा रहा था, अचानक बड़ोन चमोली गांव के पास चटृान से बाइक नीचे गिरने पर दीपक पनेरु की मौत हो गई है। घटना रात 8 बजे की बताई जा रही है। होमगार्ड जवान दीपक पनेरु के दो बच्चे हैं और वह धारी तहसील के अंतर्गत तैनात है। थाना खनस्यू मामले की जांच कर रहा है। इस घटना में होमगार्ड के दूसरे जवान मदन चंद्र बहुगुणा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button