Uncategorizedउत्तराखंडदुखद

खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, हेल्पर की हालत गंभीर

खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, हेल्पर की हालत गंभीर

दिनांक/08/04/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। नौगांव में मंगलवार को सारी गाड़ के समीप केवल गांव मोटर मार्ग पर एक वाहन (टिप्पर) खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर की हालत गंभीर है। पुलिस ने चालक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन सुबह नौगांव से रोड़ी ले कर गया था। वह वापसी में अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान चालक आलोक रावत (24) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह रावत निवासी सुनारा की घटना स्थल पर मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंची डामटा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। तुनालका गांव निवासी सौरभ मैठाणी पुत्र विकास मैठाणी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। घटना से सुनारा गांव में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत ने बताया कि टिप्पर में वाहन चालक और उसका हेल्पर ही सवार थे। चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button