खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक गंभीर – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, एक गंभीर

दिनांक/29/6/24

Srinagar Garhwal

Uttarakhand prime 24×7

श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार की सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी कि शिव मूर्ति के पास एक पिकअप रोड से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास के पुलिस स्टेशनों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची। तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दो घायलों को सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *