खटीमा में कोर्ट में गवाही देने आए पति पत्नी को दबंगों ने पुलिस के सामने पीटा – Uttarakhand Prime 24X7

खटीमा में कोर्ट में गवाही देने आए पति पत्नी को दबंगों ने पुलिस के सामने पीटा

दिनांक/05/05/2025

Udham Singh Nagar 

Uttarakhandprime 24×7 

उधमसिंहनगर। खटीमा कोर्ट परिसर में सोमावार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंगों ने गवाही देने आए एक पति-पत्नी के साथ सरेआम मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने कानून को खुली चुनौती देते हुए किसी की परवाह नहीं की।

घटना के चश्मदीदों के अनुसार, पीड़ित दंपति किसी मामले में गवाही देने कोर्ट आए थे। तभी वहां पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे।

इस मामले पर जब पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मामला संज्ञान में है, जांच जारी है। दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।” कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में रोष व्याप्त है और वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *