Mussoorieउत्तराखंड

कोल्हूखेत ईको बैरियर और माल रोड स्थित दोनों बैरियरों पर फास्टेग लगाने पर हुई बैठक में चर्चा

कोल्हूखेत ईको बैरियर और माल रोड स्थित दोनों बैरियरों पर फास्टेग लगाने पर हुई बैठक में चर्चा

Date/27/06/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पर्यटन नगरी में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए कोल्हूखेत ईको बैरियर सहित पालिका के दोनों बैरियरों पर फास्टेग लगाने पर चर्चा की गयी ताकि जनता को सुविधा मिल सके व लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में पालिका सभासदों, होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ व राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी व उनके सुझाव लिए गये ताकि इस व्यवस्था जो शीघ्र शुरू किया जा सके।

नगर पालिकाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित बैठक में कोल्हूखेत ईको बैरियर व मालरोड प्रवेश के दोनों बैरियरों पर फास्टेग लगाने पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एनएचएआई एजेंसी के प्रतिनिधि ने फास्टेग लगाने पर विचार व्यक्त किए व विस्तार से इसकी जाकारी दी। व बैठक में मौजूद लोगों के सुझावों को नोट किया ताकि उन्हें शामिल किया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय नागरिकों के वाहनों को फास्टेग में छूट देने के लिए उन्हें पालिका में पंजीकरण करवाने का आहवान किया गया ताकि उनके वाहनों को छूट वाली लिस्ट में शामिल किया जा सके। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि ईको टैक्स बैरियर को फोर लेन बनाया जाएगा जिसमें टिहरी उत्तरकाशी के साथ ही मसूरी के स्थानीय लोगों को ईको टैक्स से मुक्त रखा जाएगा। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईको टेक्स को लेकर सभी संभावनाएं तलाश की जा रही है ताकि व्यवस्था को बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी संबंध में शहर के सभी राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी ने फास्ट टैग लगाने पर सहमति प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि माल रोड पर भी फास्ट टैग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लोगों से इसके लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि कोल्हूखेत ईको बैरियर पर फास्टेग लगने पर स्थानीय नागरिकों के वाहनों के साथ ही यूके 09 व यूके 10 वाहनों को भी छूट दी जायेगी जो उत्तरकाशी व टिहरी से आते हैं। इनके लिए पास की व्यवस्था की जायेगी व इन वाहनों का पंजीकरण किया जायेगा। वहीं इस बात पर भी विचार किया गया कि वहां पर एक लेन लोकल के लिए होगी व एक पर्यटकों के लिए होगी अगर कोई गलत लेन में चला जाता है व वह स्थानीय नागरिक का वाहन है तो उसे छूट दी जायेगी व अगर पर्यटक आता है तो उससे ऑन लाइन या मैनुअल टैक्स लिया जायेगा, एक लेन केवल दुपहिया वाहनों की होगी जिसमें टैक्स मैनुअल लिया जायेगा। वहीं मालरोड पर वाहनों के प्रवेश के लिए भी लोकलों को छूट दी जायेगी व बाहरी वाहनों से टैक्स लिया जायेगा। लेकिन लोकलों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है अगर नहीं कराया तो फास्टेग उनसे टैक्स वसूलेगा। इसे लागू करने से राजस्व में पारदर्शिता आयेगी व लोगों को जाम से निजात मिलेगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, जसबीर कौर, रणवीर कंडारी, अमित भटट, विशाल खरोला, पंकज खत्री, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, शिवानी भारती, पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी, कर अधीक्षक अनिरूद्ध चैधरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गौरव गुप्ता, भरत सिंह चैहार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button