Dehradunउत्तराखंड

कैनाल रोड स्थित वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम

कैनाल रोड स्थित वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम

Date/03/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैनाल रोड स्थित वैली इनक्लेव में आयोजित आभार एवं सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहां क्षेत्रवासियों ने प्रस्तावित वाइन शॉप को बंद कराने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शराब की प्रस्तावित दुकान के विरोध प्रदर्शन में रही मातृ शक्ति को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भावनाओं और समाज के हितों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं के संबध में अपनी समस्याएं भी रखीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कैनाल रोड पर वाइन शॉप खोलने के खिलाफ स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान मंत्री गणेश जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि उनकी भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। इन महिलाओं का किया गया सम्मान -बिना सक्सेना, दुर्गावती, रश्मि धामी, अयोध्या गौतम, देवस्वरी सेमवाल, चंद्र कला नेगी, भावना रोथान, अंजना भगत, राज्य लक्ष्मी कला, कांति कुशवाहा, ममता राजपूत, रेनू नवानी, सुशीला, शुम्मी गोदियाल आदि। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, नरेश पुंज, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, समीर डोभाल, संजय नौटियाल, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button