केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों व अन्य लोगों ने किया योग – Uttarakhand Prime 24X7

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों व अन्य लोगों ने किया योग

दिनांक/21/6/24

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7

रुद्रप्रयाग। 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। रुद्रप्रयाग में गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है तथा सभी को योगाभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेदिक यूनानी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तथा सभी को अपने जीवन में योगाभ्यास करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि करो योग, रहो निरोग। उन्होंने कहा कि योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा, इसके लिए योग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। भाजपा अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून, 2014 से प्रारंभ किया गया, जिसमें 193 देशों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम किए गए थे। जिसमें विश्व पटल में योगा ने अपनी पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *