Rudraprayagउत्तराखंड

केदारनाथ आस्था के रास्ते पर शराब की लूट, वीडियो वायरल

काकड़ागाड़ ठेके पर ओवररेटिंग का खेल बेनकाब

Date/14/02/2026

Rudraprayag/ Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। जनपद में सरकारी शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने के आरोप सामने आए हैं। केदारनाथ आस्था पथ पर काकड़ागाड़ स्थित एक शराब की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीयर पर 15 से 20 रुपये तक और शराब की बोतल व हॉफ पर 40 से 50 रुपये तक अतिरिक्त रकम लिए जाने की शिकायत है। स्थानीय लोगां का आरोप है कि लंबे समय से ओवररेटिंग का यह खेल जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले को लेकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि अतिरिक्त वसूली की राशि आखिर किसके पास जा रही है। क्या संबंधित अधिकारी इस पर प्रभावी निगरानी कर पा रहे हैं या नहीं, इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित ठेके पर भी इसी प्रकार ओवररेटिंग की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके अलावा तिलवाड़ा, नगरासू, मयाली, अगस्त्यमुनि और खेड़ाखाल क्षेत्र की दुकानों में भी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। शराब उपभोक्ताओं ने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय निवासी अंकित ने बताया कि जब वे काकड़ागाड़ शराब की दुकान में गए तो उन्हें बीयर पर अतिरिक्त 20 रूपए, जबकि हॉफ बोतल पर 40 रूपए लिए गए। जब इसका विरोध किया गया तो कर्मचारी ने कहा, लेना है तो लो, वरना चले जाओ। उन्होंने कहा कि इस घटना का वीडियो मेरे साथी ने अपने फोन पर बना लिया। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों में बैठे कर्मचारी बदसलूखी करने पर उतारू हो जाते हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने सीएम पोर्टल में भी की है। इस संबंध में आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आई कई शिकायतों की जांच की गई है और जहां अनियमितता पाई गई, वहां कार्रवाई की गई है। आगे भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button