कुवांवाला क्षेत्र में एक सेंट्रो कार तथा स्कॉर्पियो वाहन का हुआ एक्सीडेंट – Uttarakhand Prime 24X7

कुवांवाला क्षेत्र में एक सेंट्रो कार तथा स्कॉर्पियो वाहन का हुआ एक्सीडेंट

दिनाँक – 14/01/24

कोतवाली डोईवाला

Uttarakhand prime 24×7 

दिनांक 13 जनवरी 2024 की रात्रि कोतवाली डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुवांवाला क्षेत्र में एक सेंट्रो कार तथा स्कॉर्पियो वाहन का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें सेंट्रो कार चालक को गंभीर चोटे आई है। उक्त सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस पर मौके पर पहुंचा। मौके पर कुआँ वाला क्षेत्र में पंम्पकिन रेस्टोरेन्ट के पास में सेन्ट्रो कार सख्या UK07AB-6633 के चालक द्वारा रोड क्रॉस करने के दौरान उक्त वाहन तेज गति से आ रही स्कार्पियो कार सख्या UK07FE-8087 टकरा गया, जिसमे सेंट्रो कार चालक मुकेश भारद्वाज पुत्र रणजीत सिह भारद्वाज निवासी कुवांवाला हर्रावाला देहरादून उम्र- 42 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके परिजनों द्वारा पैनिसिया हास्पिटल निकट रिस्पना पुल देहरादून उपचार हेतु ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो कार चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *