Mussoorieउत्तराखंड

कुलिनरी मेडिसन पर आधारित नई गैलरी की स्थापना की

कुलिनरी मेडिसन पर आधारित नई गैलरी की स्थापना की

Date/14/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। हिम सुरभि अरोमा प्लांट साइंस लिविंग म्यूजियम ने आरोग्य आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हिम सुरभि ने अगले चरण में प्रवेश करते हुए नई दिशा में अग्रसर होकर कुलिनरी मेडिसन पर आधारित नई गैलरी की स्थापना की। सुगंध एवं परफ्यूमरी के क्षेत्र में व्यापक शोध कार्य करने के पश्चात यह पहल संस्थान के कार्यक्षेत्र का एक महत्वपूर्ण विस्तार है।

नवस्थापित गैलरी, कुलिनरी मेडिसिन आरोग्य आहार, का शुभारंभ कुलिनरी मेडिसिन आरोग्य आहार एवं हिमालयी पौधों पर आधारित आजीविका विषयक ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ किया गया। हिम सुरभि अरोमा प्लांट सांइस लिविंग म्युजियम की निदेशक डा. ज्योति मारवाह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का आयोजन हिम सुरभि द्वारा किया गया, जिसकी स्थापना डा. ज्योति मारवाह डा. ओम प्रकाश दुग्गल चेरिटेबल सोसायटी के अंतर्गत की गयी है। इस कार्यक्रम को डिपार्टमेंट ऑफ वूमेन इंपावरमेंट एंड चाइल्ड डेवलपमेंट उत्तराखण्ड सरकार का सहयोग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय हिमालयी वनस्पतियों पर आधारित जागरूकता, कौशल विकास तथा आजीविका उन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उभरते हुए कुलिनरी मेडिसिन के क्षेत्र पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें हार्मोनल असन्तुलन तथा समस्त स्वास्थ्य में गट हेल्थ की भूमिका को केन्द्र में रखा गया। इसमें यह बताया गया कि आधुनिक जीवन शैली एवं खान-पान की आदतें किस प्रकार पीसीओडी, पीसीओएस, एंडोमेटींयोसिस तथा एडेनयोमायोसिस जैसी समस्याओं में वद्धि कर रही हैं। आयोजित सत्रों के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि संतुलित पोषण एवं सतत जीवनशैली अपना कर गट हेल्थ को सुधारना इन समस्याओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुलिनरी मेडिसिन आरोग्य आहार गैलरी का उद्घाटन स्युई ग्राहम ने किया। जो प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त समर्थक हैं। जो चारलेस ग्रांट बार्लो की वंशज है। जिनका संबन्ध मसूरी के बार्लोगंज के एतिहासिक विरासत से है। उन्होंने मसूरी एवं देहरादून के साथ अपने गहरे व्यक्तिगत संबन्ध साझा किए और अपने परिवार के शिक्षा क्षेत्र में योगदान, विशेषकर लोरिटो कानवेंट एंड ला मेरटिनिर्स कॉलेज लखनऊ में संगीत शिक्षा के क्षेत्र में भूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में एक सांस्कृतिक आयाम भी जोड़ा गया, जो हाल ही में जारी गीत खूबसूरत से प्रेरित था, जिसे सौरभ जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा जिसके बोल पिंकी पूनावाला ने लिखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button