कार ने मारी टक्कर , युवती की मौके पर हुई मौत – Uttarakhand Prime 24X7

कार ने मारी टक्कर , युवती की मौके पर हुई मौत

दिनांक – 07/01/2024

थाना बसंत विहार

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

आज दिनांक 7 जनवरी 2024 को थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन संख्या UK 07TB 0473 इनोवा कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *