कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को यूपीसीएल के एमडी ने बुलाई विशेष बैठक, दिए जरूरी निर्देश – Uttarakhand Prime 24X7

कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को यूपीसीएल के एमडी ने बुलाई विशेष बैठक, दिए जरूरी निर्देश

Date/23/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उपभोक्ता सेवा एवं कार्मिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए मानव संसाधन अनुभाग में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड द्वारा रविवार को अवकाश के दिन विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में मानव संसाधन अनुभाग से आरजे मलिक, अधिशासी निदेाक (मा.सं.) द्वारा कार्मिकों से जुड़े मुद्दों को प्रबन्ध निदेशक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रबंध निदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यों की प्रगति की निगरानी की जाएगी। अवकाश के दिन बैठक आयोजित किए जाने का उद्देश्य भी यही है कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाई जा सके और कार्मिकों से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो। बैठक के दौरान मानव संसाधन अनुभाग के अधिकारियों द्वारा लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया गया तथा प्रकरणवार आवश्यक कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *