काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम धामी – Uttarakhand Prime 24X7

काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम धामी

दिनांक/13/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख, सभी सैनिक बेहद खुश नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों से दूर रहकर सेना के जवान देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सैनिकों के योगदान से हम सभी देशवासी किसी भी त्यौहार को मना पाते हैं। उन्होंने कहा हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *