Haridwarउत्तराखंड

कांवड़ मेला 2026 को लेकर 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान

हरिद्वार को 18 सुपर जोन में बंटा, 11 अगस्त तक कई रूट किए डायवर्ट

Date/29/07/2026

Haridwar/ Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक लागू रहने वाली विस्तृत यातायात व्यवस्था जारी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें।

हरिद्वार में गुरुवार 30 जुलाई से कांवड़ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। इस वर्ष श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी, जिसे देखते हुए इसी दिन तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सावन के सोमवारों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात प्रबंधन किया गया है।

सामान्य दिनों में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, देहरादून, ऋषिकेश और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं कांवड़ वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं, ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने।

हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि कांवड़ मेले के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य लें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। सहारनपुर और यमुनानगर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहन मंडावर, लक्सर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले कांवड़ वाहनों को ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नजीबाबाद और मुरादाबाद की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन लालजीवाला और चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क होंगे।

रोडवेज और प्राइवेट बसों के लिए अलग प्लान

रोडवेज और निजी बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था लागू की गई है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए संचालित होंगी।

देहरादून और ऋषिकेश की बसों को मोतीचूर पार्किंग में रोका जाएगा।

नजीबाबाद रूट की बसों के लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग निर्धारित की गई है।

दिल्ली से देहरादून जाने वाली सभी बसों को एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button