कांवड़ियों के हुड़दंग पर डीजीपी सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश – Uttarakhand Prime 24X7

कांवड़ियों के हुड़दंग पर डीजीपी सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

दिनांक/24/07/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। कावड़ यात्रा का आगाज 22 जुलाई से हो चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ श्रद्धालु उत्पात मचाकर यात्रा में विघ्न डालने का काम कर रहे हैं। इस तरह की तमाम घटनाओं का डीजीपी अभिनव कुमार ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गये है कि कोई भी शिव भक्त इस तरह का उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है। यदि आस्था के नाम पर कुछ लोग यहां उत्पात मचाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने भी सभी शिव भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस उस पर तत्काल कार्यवाई करेगी, लेकिन कोई शिव भक्त के रूप में कानून हाथ में लेता है तो उनके वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कांवड़ यात्रा को शुरू हुए अभी महज दो दिन ही हुए है, लेकिन बीते इन दो दिनों उत्तराखंड में भी ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई है, जिनका पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उत्पात मचाने वाले कावड़ियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि हंगामा मचाने वाले कावड़ियें शिव भक्त नहीं हो सकते. ऐसे लोग यात्रा में आ रहे लोगों को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी यात्रा में संयम बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *