Mussoorieउत्तराखंड

कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Date/21/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली जंतर मंतर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गये लाठी चार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिहं चैक पर एकत्र हुए व दिल्ली में छात्रों व युवाओं पर उनके शांति पूर्ण संसद मार्च पर लाठी चार्ज करने पर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर किस तरह लोक तंत्र की हत्या की गयी व शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि जब छात्र 18 से 20घंटे पढाई करता है मां बाप दिन रात छात्र के साथ खडे रहते है ऐसे में पेपर लीक कर उनको आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। दिल्ली में पुलिस ने सोलह से सत्रह साल की छात्राओं पर भी लाठी चार्ज किया। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, आज देश के युवा संसद से लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं, युवाओं के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा। राजेश सक्सेना ने कहा कि मैं शिक्षक रहा हूं लेकिन जो दिल्ली में छात्रों के साथ शर्मनाक घटना हुई उसकी कड़ी निदां करते हैं। प्रधानमंत्री को जिसका कोई नहीं है उन्हें क्या पता कि छात्रों के साथ किस तरह अन्याय किया जा रहा है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह छात्राओं महिलाओं सहित युवाओं पर उनके शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी चार्ज किया वह निंदनीय है, उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अपने गुनाहों को छिपाने के लिए छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर महिमानंद, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, नरेंद्र मल्ल, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वसीम खान, आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, मेघ सिंह कंडारी, माधुरी टम्टा, ममता राव, नंद लाल सोनकर, सौरभ सोनकर, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button