कांग्रेस का जातिवाद राजनीति की आग से खेलने का प्रयास सफल नहीं होगाः भट्ट – Uttarakhand Prime 24X7

कांग्रेस का जातिवाद राजनीति की आग से खेलने का प्रयास सफल नहीं होगाः भट्ट

Date/04/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति की आग से खेलने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी प्रकरण में झूठ फैलाना, चाय कप में जाति ढूंढना, मनु स्मृति जलाने के निर्देश इस ओर स्पष्ट संकेत करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा, विभाजन की इस आग को देवभूमि में धधकने नहीं देगी और समरसता का संदेश फैलाएगी।

पार्टी मुख्यालय में आगामी 7 सितम्बर के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने की तैयारी को लेकर उन्होंने जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक ली। जिसके उपरांत मीडिया द्वारा कांग्रेस के पूछे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि हम एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्यूंकि जिस तरह के जाति आधारित विभाजन के प्रयास राहुल कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा देश और प्रदेश में किए जा रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। देवभूमि का माहौल हमेशा से सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव का रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक घटना को लेकर दलित अपमान का झूठ फैलाना इस सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा अपनी नैतिक जिम्मेदारी के क्रम में पार्टी कार्यकर्ता, मंडल स्तर पर अंबेकर प्रतिमा एवं चित्रों के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देगी। ताकि जातीय वैमनस्य की कोशिशों को असफल किया जाए और सामाजिक एकता के भाव का जनजागरण हो।

उन्होंने कांग्रेस पर देश एवम प्रदेश में सोची समझी रणनीति के तहत, जातिवादी राजनीति की आग से खेलने का आरोप लगाया। क्यूंकि यह बार बार सामने आया है कि हल्द्वानी रामलीला मैदान में किसी भी तरह का जाति आधारित शुद्धिकरण यज्ञ नहीं हुआ। तो भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी अपने खतरनाक झूठे नेरेटिव को स्थापित करने पर तुले हैं। उनके बयानों ने यज्ञ से सम्बंधित दलित भाइयों के साथ राज्य की छवि और माहौल से खिलवाड़ करने का काम हुआ है। इसी तरह जब वे खुलेआम मंच पर चाय की दुकान के कपों को जातिवाद से जोड़ते हों, मनु स्मृति को लेकर पितृसत्ता का झूठ परोसते हों, अपने कार्यकर्ताओं को मनु स्मृति जलाने के निर्देश देते हों। तो ये सब साफ इशारा करता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार पराजय से पूरी तरह टूट चुकी है और अब अंतिम कोशिश के तौर पर समाज में बड़ी टूट करने की फिराक में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *