कांग्रेस एससी व एसटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने किया कार्यभार ग्रहण – Uttarakhand Prime 24X7

कांग्रेस एससी व एसटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने किया कार्यभार ग्रहण

दिनांक/05/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। कांग्रेस एसटी व एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने विधिवत रूप से कार्यालय प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

बुधवार को इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी देश के हर नागरिक का समान रूप से विकास चाहती है। देश की पिछडी जातियों को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मदनलाल प्रदेश की पिछडी जातियों को प्रदेश के विकास से जुड़ने के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जयसवाल ने कहा कि मदनलाल कर्मठ और जुझारू नेता रहे है। जिन्होंने सदैव पिछडी जातियों के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि मदनलाल प्रदेश की पिछडी जातियों को हर स्तर पर जागरूक करने का काम करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट,विरेन्द्र पोखरियाल, अजुन सोनकर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह गोली, महानगर सचिव वंदना राही आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *