Rudraprayagउत्तराखंड

कम तेल की थाली, स्वस्थ जीवन की खुशहाली

अगस्त्यमुनि में महिला मोर्चा ने चलाया जागरूकता अभियान

Date/20/06/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अगस्त्यमुनि नगर मंडल में ष्कम तेल की थाली, भारत की खुशहालीष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही समृद्ध जीवन की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं से अपने दैनिक भोजन में तेल का सीमित उपयोग करने और फलों व पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बदलती जीवनशैली और अधिक तैलीय भोजन के कारण लोगों में हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह तथा अन्य कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से फल और पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। जितना कम तेल का उपयोग किया जाएगा, उतना ही बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन संभव होगा। उन्होंने महिलाओं से परिवार के स्तर पर भी स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने भी स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी, सरला भट्ट, कुसुम राणा, प्रमिला नेगी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button