ऑपरेशन स्माइल ने लौटाई खोयी बच्ची के चेहरे की मुस्कान – Uttarakhand Prime 24X7

ऑपरेशन स्माइल ने लौटाई खोयी बच्ची के चेहरे की मुस्कान

दिनांक/13/5/24

Champawat, Uttarakhand prime 24×7

चम्पावत। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर खो गयी एक बच्ची को आप्रेशन स्माइल टीम जीआरपी द्वारा खोज कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जिससे बच्ची के साथ ही उसके परिजनों के चेहरों में मुस्कान खिल उठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज आप्रेशन स्माइल जीआरपी के कांस्टेबल नसीम खान टनकपुर रेलवे स्टेशन में तैनात थे। इस दौरान पीलीभीत निवासी एक महिला द्वारा जीआरपी चौकी में पहुंच कर बताया गया कि मेरी बेटी उम्रकृ10 वर्ष रेलवे स्टेशन टनकपुर के आसपास कहीं खो गयी है। तत्पश्चात उच्च अधिकारियों के आदेश निर्देशानुसार ऑपरेशन स्माइल टीम मे नियुक्त कांस्टेबल नसीम खान द्वारा तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास कर एक बच्ची जो लवारिस हालत मे रोते हुए घूम रही थी। उक्त बच्ची को बरामद कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्दगी मे दिया गया है। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजन बहुत खुश हुए और ऑपरेशन स्माईल टीम जी.आर.पी उत्तराखंड हरिद्वार का बहुत -बहुत आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *