Dehradunउत्तराखंड

ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह संपन्न, वीर सैनिकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान

ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह संपन्न, वीर सैनिकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Date/10/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चैक, देहरादून में “ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश सेवा, मानवाधिकार एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीर सैनिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति उत्तराखंड हाईकोर्ट एवं मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गीता खन्ना उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता डायरेक्टर दून डिफेंस अकैडमी देहरादून, ब्रिगेडियर के. जी. बहल, डॉ. सोनिया आनंद रावत, संजय अग्रवाल, रवि पंवार, बीपी शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरजभान चैहान, डॉ बी डी शर्मा, गुलिस्ता खानम, जी एस मिश्रा, इंजीनियर शाहिद, कृपाल सिंह नेगी, बृजेश नेगी, विश्वजीत कुमार सिंह, मो फरीद, अशोक कुमार वर्मा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रभक्ति एवं एकता की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं डॉ. गीता खन्ना ने मानवाधिकार एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार व्यक्त किए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार अकील खान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में मानवाधिकार, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button