
दिनांक/08/08/2024
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। देशभर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज देहरादून में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 374 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, जेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज शामिल हैं। यह देहरादून में स्थित ब्रैंड का दूसरा और उत्तराखंड में चैथा स्टोर है।
इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिजनेस, एसुस इंडिया, ने कहा हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, देहरादून में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारी लेटेस्ट पेशकशों के बेहतर अनुभव प्रदान करने के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूजर्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।




