Dehradunउत्तराखंडक्राइम

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट न 5 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट न 5 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए

Date/10/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमांऊ यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए की गयी 05 किलो 02 ग्राम चरस की बरामदगी ।

बरामद अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, ये काफी समय से चोरी छुपे चरस तस्करी का काम कर रहे थे। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशांे के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल और बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल।मूल निवासी बागेश्वर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button