एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार जारी – Uttarakhand Prime 24X7

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का प्रहार जारी

दिनांक : 10/11/2026

कोतवाली पटेलनगर

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7

दिनांक 10/11/2026 को वादी श्री राजेश कुमार सोनी पुत्र श्री धज्जा राम, निवासी हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून द्वारा उनके घर हरिपुर कलां से देहरादून, दिनेश तिवारी जी के पास एक प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये लेने जाने तथा वादी के अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ वाहन से जाने के दौरान इंद्रेश हॉस्पीटल के पास कुछ युवकों द्वारा उनसे मारपीट करने तथा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-859/26 धारा 115(2), 310(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09/11/26 को लूट की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1) सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, (2) जसमीत सिंह, (3) शक्ति सिंह को घटना में लूटे गए 1,50,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। अभियुक्त घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में सुराग रसी/पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई । फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज दिनांक 10/11/2026 को घटना में शामिल फरार चल रहे 02 अभियुक्तों (1)कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव को चंबा टिहरी गढ़वाल से घटना में लूटे गए 32 हजार रुपये के साथ तथा अभियुक्त (2)सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को पटेल नगर क्षेत्र से घटना में लूटे गए 38, हजार रुo के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

उक्त प्रकरण में अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2,20,000/- रुपये बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

 

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

 

01- कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव, निवासी गांव गुरुगोटा, पोस्ट ऑफिस नानपारा, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, हाल देहराखास, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

 

02- सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर, निवासी 411 नई बस्ती, गांधीग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष ।

बरामदगी

1- अभियुक्त कर्ण यादव से *(32 हजार रुo)*

2- अभियुक्त सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू से *(38 हजार रुo)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *