एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकना शराबियों को पड़ रहा भारी – Uttarakhand Prime 24X7

एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकना शराबियों को पड़ रहा भारी

दिनाँक – 13/10/2024

Dehradun/Uttrakhandprime 24X7 

 

 

एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर

सर्वजनिक स्थानों पर जाम छलकना शराबियों को पड़ रहा भारी

 

*शराबियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का अभियान*

 

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 75 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, वसूला ₹ 27,500/- का जुर्माना।*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, वाहनों को किया सीज*

 

देहरादून मैं आज कल कप्तान के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना रायपुर, राजपुर तथा रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई, इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 75 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-27,500/ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही 04 व्यक्तियों के कोटपा एक्ट में चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 06 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सभी 06 वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *