Rishikeshउत्तराखंडक्राइम

एसएसपी देहरादून की सख्ती अपराधियों के मंसूबो पर पड़ रही भारी

25 हजार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक: 24-04-26

कोतवाली ऋषिकेश

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा

सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में वादी निवासी ऋषिकेश देहरादून के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनकी नाबालिग पुत्री को पडोस में रहने वाले एक अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर *कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 619/2024 धारा: 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पोक्सो एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फऱार चल रहा था। प्रकरण की विवेचना के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया। इसके बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा था। *अभियुक्त के लगातार फरार चलने के दृष्टिगत उसके विरुद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा 25,000/- का ईनाम घोषित किया गया।*

प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी दून द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के किसी हरिद्वार में होने की सूचना पुलिस टीम को प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से उसके विरुद्ध जारी गैर-जमानती वारंट से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त अमित कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ बच्चा बाबू, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वो घटना के दिन से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था तथा दून पुलिस द्वारा दी जा रही दबिशों के कारण वो गुजरात में अपनी पहचान छिपाकर तथा लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। आज वो किसी कार्य से हरिद्वार आया था, जहाँ दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विवरण वांछित/ईनामी/फरार अभियुक्त

1: अमित कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ बच्चा बाबू, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, कोतवाली ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष (ईनामी राशि: 25 हजार रू0)

पुलिस टीम

1- निरीक्षक कैलाशचन्द्र भट्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश

2- उ0नि0 विवेक राठी

3- हे0का0 सन्दीप राठी

4- का0 नवनीत एसओजी

5- का0 सोनी एसओजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button