Mussoorieउत्तराखंड

एमडीडीए ने अवैध निर्माण सील किया

एमडीडीए ने अवैध निर्माण सील किया

Date/18/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। एमडीडीए ने संपत भवन डिक रोड मसूरी में इंद्रेश गोयल के बिना स्वीकृति के मुख्य भवन व आउट हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें संयुक्त सचिव के आदेश पर सील किया गया।

इन्द्रेश गोयल, सम्पत भवन डिक रोड मसूरी द्वारा बिना स्वीकृति प्राप्त किये पूर्व निर्मित मुख्य भवन व आउट हाउस में भवन के अन्दर आरसीसी, कालम व बीम का निर्माण कार्य किया जा रहा था वहीं पहाड खुदान कर पुस्तो व आरसीसी दीवार का कार्य किया जा रहा था। जिस पर उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 संशोधन अधिनियम, 2009 के अन्तर्गत के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में वाद योजित किया गया। नोटिस दिए जाने व कार्य रोके जाने के बाद भी कार्य किया जाता रहा, वहीं विभाग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया व समय निर्धारित की गयी। जिसमें उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में कोई स्वीकृति सम्बन्धी दस्तावेज और न ही सन्तोषजनक लिखित जवाबदावा प्रस्तुत नही किया गया। विपक्षी द्वारा मुख्य द्वार के पास दो स्थानो पर भी खनन कार्य किया गया है। जिस पर संयुक्त सचिव ने एमडीडीए के अभियंताओं की आख्या के आधार पर समस्त अवैध निर्माण के विरूद्ध सील का आदेश किया। जिस पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रदेव नौटियाल ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि अवैध निर्माणों पर लगातार इस तरह सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध निर्माण पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button