
Date/07/07/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। एमडीडीए लगातार मसूरी व आस पास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने में लगा है। इसी के तहत पिक्चर पैलेस किंक्रेग जाने वाली आरके वर्मा रोड पर एक अवैध निर्माण सील किया गया।
एमडीडीए ने आरके वर्मा रोड पर जायसवाल स्टेट में विराट जायसवाल के अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। सीलिंग की कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम मसूरी के आदेश पर किया गया। इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजय, उदय नेगी व इद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों पर लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं एसडीएम ने कहा कि अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, गत सप्ताह आठ निर्माण सील किए गये व आगे भी अवैध निर्माण सील किए जायेंगे।




