एक और आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद – Uttarakhand Prime 24X7

एक और आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद

दिनांक/26/5/24

Srinagar Garhwal

Uttarakhandprime 24×7

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के आतंक के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में 11 पिंजरे लगाए हैं। जिसमें एक बार फिर गुलदार कैद हुआ है। पिंजरे में कैद गुलदार उम्र 7 साल बताई जा रही है। मेडिकल के बाद गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे बजे के आसपास ग्लास हाउस के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम पौड़ी नागदेव रेंज लाई है। वन विभाग पौड़ी नागदेव रेंज रेंजर ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया श्रीनगर ग्लास हाउस रोड के पास लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंसा है। गुलदार का मेडिकल करवा दिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विदित हो कि पिछले 4 माह से श्रीनगर में गुलदार का आतंक है। यहां गुलदार ने अब तक तीन बच्चों की जान ली है। दो बच्चियां अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इसके साथ साथ ही श्रीनगर से सटे टिहरी जनपद के कीर्तिनगर में एक ही दिन में पांच महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया। साथ ही चार वनकर्मी भी गुलदार के हमले के बाद घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *