ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ। – Uttarakhand Prime 24X7

ऋषिकेश नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर शंभू पासवान सहित 40 पार्षदगणों ने ली अपने पद की शपथ।

Date -07/02/2025

Dehradun/Uttrakhandprime 24X7 

 

ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *