उपराष्ट्रपति के आगमन पर मसूरी में रही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी – Uttarakhand Prime 24X7

उपराष्ट्रपति के आगमन पर मसूरी में रही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Date/20/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन्न लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी सुबह पौने ग्यारह बजे सड़क मार्ग से पहुंचे। जहां उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। व उसके बाद दोहपर दो बजे सड़क मार्ग से वापस लौट गये। इस दौरान देहरादून से मसूरी तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी।

उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कडी सुरक्षा व्यवस्था की थी मौसम खराब होने के कारण वह देहरादून से मसूरी सड़क मार्ग से आये व उनकी सुरक्षा में पूरे मार्ग पर पुलिस तैनात रही व यातायात को बंद रखा गया। लाइब्रेरी से अकादमी तक सभी दुकानों के शटर गिरवा दिए गये व गांधी चैक पर पूरा यातायात रोक कर रखा जिस कारण बड़ी भीड लग गयी। अकादमी पहुंचने पर उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया व दोपहर का भोजन ग्रहण करने के बाद दो बजे सड़क मार्ग से ही वापस देहरादून गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *