Mussoorieउत्तराखंड

उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य, वरना गैस कनेक्शन में होगी परेशानी

उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य, वरना गैस कनेक्शन में होगी परेशानी

Date/17/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि भारत सरकार व भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है कि हर उपभोक्ता को ईकेवाईसी करवानी अनिवार्य की गयी है। लेकिन लोग ईकेवाईसी करवाने में लापरवाही कर रहे है ऐसे में ऐसे उपभोक्ताओं को गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इंडेने गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि हर उपभोक्ता को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है, उन्होंने कहा कि मसूरी गैस एजेंसी में 31 सौ उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं करवायी, जिसमें थत्यूड़, भवान, नैनबाग सहित मसूरी के उपभोक्ता शामिल है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भी किए जा रहे है वहीं एप के माध्यम से भी ईकेवाईसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी नहीं करवायी उन्हें आने वाले समय में गैस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ईकेवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता का आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है व उनका फिजीकली एजेंसी में आना अनिवार्य है ताकि उनका फिजीकली ईकेवाईसी करवायी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button