DehradunNatureउत्तराखंड

उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

अगले कुछ दिन तापमान में दर्ज होगी गिरावट

Date/14/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। बढ़ते तापमान के बीच उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने 19 मार्च तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज 14 मार्च से 19 मार्च तक उत्तराखंड के अनेक पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान कई दिन मैदानी जिले भी बारिश से भीगेंगे। अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी।

मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार आज 14 मार्च को गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही 3 जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। जिन जिलों में बारिश का अनुमान है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। जिन जिलों में बर्फबारी होगी उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले हैं।

इसी तरह कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी हुआ है। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा हैं। जिन जिलों में 3800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होगी, उनमें बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। राज्य के बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने रविवार 15 मार्च का मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन बर्फबारी थोड़ा और नीचे तक होगी, यानी 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। रविवार को राज्य के मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मधयम बारिश का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बादलों की गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है।

सोमवार 16 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बर्फबारी का केंद्र थोड़ा और नीचे आकर 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों तक होगा। इन 5 पर्वतीय जिलों के अलावा बाकी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मंगलवार 17 मार्च को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होगी। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का अलर्ट है। राज्य कमैदानी जिलों में इस दिन मौसम शुष्क रहने का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button