Haridwarउत्तराखंड

आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में लगी भीषण आग

मेले के दौरान आग से हुआ लाखों का नुकसान

Date/18/08/2026

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच दरगाह पहाड़ी गेट के पास एक दुकान में भीषण आग लग गयी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में काफी नुकसान की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती सोमवार देर रात साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आग तेजी से फैलती रही और आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना रहा। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया।उर्स के चलते इन दिनों कलियर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद हैं। बाजार के बीच आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदारों के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नही हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।अजमेरी बाजार में दुकानों में आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकानों के पीछे स्थित खानकाह में रखे कबूतरों की जान बचाई। खानकाह के अंदर पिंजरे में कबूतर बंद थे। आग बढ़ने का खतरा देख लोगों ने तुरंत पिंजरा बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों की तत्परता और सूझबूझ से कबूतर आग की चपेट में आने से बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button