Dehradunउत्तराखंड

आरबीआई ने राष्ट्रव्यापी आरबीआई 90 क्विज प्रतियोगिता के साथ 90वीं वर्षगांठ मनाई

आरबीआई ने राष्ट्रव्यापी आरबीआई 90 क्विज प्रतियोगिता के साथ 90वीं वर्षगांठ मनाई

दिनांक/11/11/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) इस वर्ष अपनी स्थापना की 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वर्षभर आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला के एक भाग के रूप में, आरबीआई ने त्ठप्90 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह सामान्य ज्ञान आधारित राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है जो पूर्व-स्नातक (अंडरग्रेजुएट) विद्यार्थियों के लिए है। त्ठप्90 प्रश्नोत्तरी एक टीम-आधारित प्रतियोगिता है, जो कई चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का ऑनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। ऑनलाइन चरण में प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय राउंड में भाग लेने के लिए कॉलेज टीमों का चयन किया गया। उत्तराखंड के लिए त्ठप्90 प्रश्नोत्तरी का राज्य-स्तरीय चरण होटल हयात सेंट्रिक, देहरादून पर आयोजित किया गया, जहाँ 72 विद्यार्थियों की 36 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की।

वेदांत द्विवेदी, तनय कपाड़िया, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की टीम इसमें विजेता रही, उसके बाद एमबी पीजी कॉलेज और एनआईटी उत्तराखंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीन टीमों के लिए पुरस्कार क्रमशः घ्2 लाख, घ्1.5 लाख और घ्1 लाख रुपये हैं। विजेता टीम अब जोनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेगी, जो 21 नवंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 के बीच होगा। राष्ट्र स्तरीय फाइनल दिसंबर 2024 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button