आम आदमी पार्टी ने नवीन बिष्ट को सौंपी विधानसभा कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी – Uttarakhand Prime 24X7

आम आदमी पार्टी ने नवीन बिष्ट को सौंपी विधानसभा कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी

Date/03/11/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं देहरादून कैंट क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए नवीन बिष्ट को देहरादून कैंट विधानसभा का विधानसभा कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने नवीन बिष्ट जी को देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने भी संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *