Mussoorieउत्तराखंड

आपदा से निपटने के लिए विभागों ने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा

आपदा से निपटने के लिए विभागों ने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा

Date/02/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बरसात के दौरान होने वाली आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों के तालमेल के साथ कार्टमेकंजी रोड से एलकेडी रोड पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें भूस्खलन व एक वाहन गिरने का सेनेरियो बनाया गया जिसमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें सभी विभागों के तालमेल से सफल मॉक ड्रिल किया गया।

जिसमें घटनाक्रम बनाया गया कि एलकेडी रोड पर एक बस जिसमें पंद्रह आदमी है बरसात की आपदा में फंस गये व एक छोटा वाहन खाई में गिर गया जिसमें चार लोग घायल हो गये सूचना पर आधे घंटे में सभी संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे व रेस्कयू अभियान चलाया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें सभी विभागों का सहयोग रहा। मॉक ड्रिल भारी बारिश के बीच किया गया जिसमें विभागों की कार्य क्षमता को परखा गयाए व सभी ने अच्छा कार्य किया। जिलाधिकारी ने भी सभी विभागों को बरसात को देखते हुए हर स्तर पर तैयार रहने को कहा गया हैए व विभागों का आपदा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। वहीं सभी विभागों की जेसीबी जिसमें एनएचए लोनिवि व नगर पालिका है उनको निर्देश दिए गये है व उनके नंबर लिए गये है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button