आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च – Uttarakhand Prime 24X7

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

दिनाँक – 20/01/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

थाना सेलाकुई

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनाँक 20/01/2025 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार सेलाकुई जमनपुर निगम रोड बहादुरपुर पीठ वाली गली आदि स्थानो पर फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरो के माध्यम से आम जन को आदर्श आचार सहिंता का पालन करने तथा निर्भिक एंव निष्पक्ष होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर, प्रभारी निरीक्षक सहसपुर, थानाध्यक्ष सेलाकुई मय फोर्स के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *