Haldwaniउत्तराखंडक्राइम

अस्पताल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

अस्पताल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

दिनांक/19/08/2024

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग तीमारदार किशोरी से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चैथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि नाबालिग किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित किशोरी के भाई ने जावेद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी। उसकी चाची अस्पताल में भर्ती है। देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। आरोप है कि जावेद खान ने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता उसे वॉशरूम का रास्ता बताने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चैथी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।नाबालिग किशोरी ने विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button