अल्मोड़ा न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
अल्मोड़ा न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Date/10/03/2026
Almora/ Uttarakhand prime 24×7
अल्मोड़ा। जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ भी कर दिया गया है। इससे पूर्व भी धमकी भरा मेल प्राप्त हो चुका है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है। जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। जिसके बाद मामले की गंभीरता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने तत्काल प्रभाव से न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी की गई। जबकि न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकार्ड रूम, पार्किंग एरिया व सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई।
न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी एसएसपी ने अधिकारियों को दिए हैं। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




