Dehradunउत्तराखंड

अर्जुन हत्याकांड का खुलासाः प्रॉपर्टी के विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या, 12 लाख में दी थी सुपारी

अर्जुन हत्याकांड का खुलासाः प्रॉपर्टी के विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या, 12 लाख में दी थी सुपारी

Date/12/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर अर्जुन की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बलिदानी कोटे से परिवार को मिली गैस एजेंसी के लोन चुनाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद मृतक की मां बीना शर्मा ने ही बेटे अर्जुन की हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि मां ने शूटरों को 12 लाख रुपये में सुपारी दी थी। जिसमें से तीन लाख रुपये दे दीए थे। बाकी रकम काम होने के बाद देनी थी। एसएसपी ने बताया कि मां बीना ने 25 दिन पहले ही बेटे की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। मां बीना शर्मा शातिर अपराधियों की तरह बेटे की हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। उसने गैस एजेंसी के मैनेजर से अर्जुन की मूवमेंट की जानकारी भी ली थी। बताया कि बीते दिनों बीना ने जीएमएस रोड की प्रॉपर्टी बेची थी। जिसे बेचने के बाद 14 करोड़ रुपये बीना के खाते में आए थे। इसमें से आठ करोड़ रुपये उसने विनोद के खाते में भेजे थे। इसके बाद जब अर्जुन ने इसका विरोध किया तो मां ने हत्या की साजिश रची थी।

हत्याकांड के बाद पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका।

वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 में अभियुक्तों से सौदा किया गया था। घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0 अर्जुन शर्मा निवासी 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का 01-विनोद उनियाल, 02-संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, 03- डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते अपनी सास सहित उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0ः 29/2026 अन्तर्गत धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में नाकेबंदी करते हएु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी की फुटेजों के अवलोकन से स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button