उत्तराखंडदुखद

अराजक तत्वों ने फूंक डाले गरीबों के ठेले, हजारों का नुकसान

नैनीताल। देर रात अज्ञात लोगों द्वारा सड़क किनारे खड़े दो सब्जी के ठेलों में आग लगा दी गयी। जिससे सब्जी विक्रेताओं को हजारों का नुकसान हुआ ही है वहीं उनके कई जरूरी कागजात भी नष्ट हो गये। प्रभावितों का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्थित आवास विकास में देर रात यह घटना हुई है। यहां सड़क किनारे खड़े सब्जी के दो ठेलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे सब्जी विक्रेताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा है वहीं ठेले में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए। प्रभावितों ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने ठेलों को सड़क किनारे खड़ा करके सोने चले गए थे। शनिवार सुबह वह यहां आए तो ठेले जले हुए मिले। उन्होंने बताया कि ठेले में हजारों की सब्जी और जरूरी कागजात रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button