Dehradunउत्तराखंड

अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने दिए एक्सप्लोर अवार्ड्स, शहर की कई हस्तियां हुईं सम्मानित

अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने दिए एक्सप्लोर अवार्ड्स, शहर की कई हस्तियां हुईं सम्मानित

Date/19/07/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। फोटू ले इवेंट्स की ओर से चकराता रोड स्थित रामादा होटल में आयोजित एक्सप्लोर अवार्ड्स समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने मसूरी स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स स्टोर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न बेकरी एवं खाद्य उत्पादों का स्वाद लिया और वहां के आतिथ्य एवं गुणवत्ता की सराहना की। एक्सप्लोर अवार्ड्स समारोह में शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, उद्यमिता, आतिथ्य, मीडिया, फिटनेस, इंटीरियर, जीवनशैली और डिजिटल सामग्री निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगीता बिजलानी ने कहा, देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता के लिए हमेशा से खास रहा है। यहां के लोगों का स्नेह और अपनापन हर बार दिल जीत लेता है। मुझे यहां आकर बेहद खुशी हुई। उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर मिलता है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना एक सकारात्मक पहल है, जो दूसरों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

एक्सप्लोर अवार्ड्स के आयोजक हरमेश गांधी एवं सौरभ ध्यानी ने संयुक्त रूप से कहा, ष्एक्सप्लोर अवार्ड्स का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। हमारा प्रयास है कि देहरादून और उत्तराखंड की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच मिले, जहां उनके कार्यों को उचित पहचान और सम्मान प्राप्त हो। हमें प्रसन्नता है कि इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों की कई उत्कृष्ट हस्तियों को सम्मानित करने का अवसर मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। आने वाले वर्षों में एक्सप्लोर अवार्ड्स को और अधिक व्यापक एवं प्रतिष्ठित स्वरूप दिया जाएगा।

समारोह में कैपिटल रॉयल कासा शीर्ष सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा। वहीं एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, हाइप शूज, 100 पाइपर्स ट्रैवल गियर, मेहता वॉच कंपनी, नासिर बेस्पोक डिजाइनर स्टूडियो, मिडजियो इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो, कुंदनमाला ज्वेल्स, नेशनल जूस हाउस, वाईटी स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून, पंजाबी ढाबा, एडॉर्न एडवरटाइजिंग एजेंसी, रामादा देहरादून तथा फ्लैश फोटोग्राफी सहित अनेक संस्थानों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में रोमियोलेन के अनीश विरमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button