अभिनेता अक्षय कुमार ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन – Uttarakhand Prime 24X7

अभिनेता अक्षय कुमार ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

रूद्रप्रयाग, उत्तराखंड प्राइम। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को पूजा अर्चना के लिए  केदारनाथ धाम पहुंचे। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।
केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा।
मौसम और भौगोलिक परिवेश की दुश्वारियों के बीच यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते एक सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही है। इधर, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *