Mussoorieउत्तराखंड

अभाविप ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अभाविप ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Date/14/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर, मसूरी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान एवं टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश डिमरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास के लिए करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देहरादून जिला प्रमुख डॉ. दिनेश जैसाली ने एबीवीपी के गौरवशाली इतिहास, स्थापना के उद्देश्यों तथा छात्र हित, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में परिषद की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन करें तथा राष्ट्र के सशक्त निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार ने कियज्ञं इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, सह सचिव करिश्मा, इकाई अध्यक्ष विद्यांत तथा छात्र नेता पवन सहित विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button