Rishikeshउत्तराखंडदुखद

अनियंत्रित कार बस से टकराई, कई लोग घायल

अनियंत्रित कार बस से टकराई, कई लोग घायल

दिनांक/08/06/2025

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7 

ऋषिकेश। रविवार अल सुबह कौडियाला के पास गलत दिशा की ओर आ रही एक कार रोडवेज की बस से टकरा गयी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने कार में सवार दो घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button