अधिकारियों ने माल रोड पर बोलार्ड के लिए स्थल चिन्हित किए – Uttarakhand Prime 24X7

अधिकारियों ने माल रोड पर बोलार्ड के लिए स्थल चिन्हित किए

Date/22/10/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। प्रतिबंधित समय में माल रोड पर चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए व माल रोड से जुडे संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों को मालरोड पर प्रवेश न करने देने के लिए मालरोड पर चार से पांच स्थानों पर बोलार्ड लगाये जायेंगे, जिसके लिए एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में अधिकारियों ने मालरोड का निरीक्षण कर बोलार्ड के लिए स्थल चिन्हित किए।

एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, व सर्वे करने वाली संस्था के प्रतिनिधियों, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मालरोड पर प्रतिबंधित समय में वाहनों को रोकने के लिए बोलार्ड लगाने के लिए निरीक्षण किया गया व स्थान चिन्हित किए गये। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी मालरोड पर यातायात नियंत्रित करने के लिए शासन में बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें मालरोड पर बोलार्ड लगाने का निर्णय लिया गया था जिस प्रक्रिया में यह निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे जिसमें यूटिलिटी के पाइप प्रभावित न हो उसे कैसे बचाया जाय व यातायात नियंत्रित हो व बोलार्ड के स्थान चिन्हित किए। इस संबंध में सर्वे करने वाली टीम के इंजीनियरों ने एक सप्ताह का समय मांगा है, जिसके बाद उस पर अमल किया जा सके। इसके बाद टंेडर किए जायेगें जिसमें एक माह का समय लगेगा। वहीं मालरोड के साथ आंतरिक सड़के है जहां से वाहन आते है उन स्थानों पर बोलार्ड लगाये जायेंगे जिसमें ग्रीन चैक, अंबेडकर चैक, बाहर कैंची, हैंपटन कोर्ट स्कूल को जाने वाली सड़क है ऐसे स्थानों पर बोलार्ड लगाये जायेंगे। वही कैमल बैक रोड को छोडा गया है जिसमें आम जन निवास करते है व कई होटल भी है, उसे फ्री रखा गया है लेकिन मालरोड पूर्ण प्रतिबंधित जोन है जिसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जायेगी। मालरोड को साढेे चार बजे से साढे दस बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जायेगा लेकिन आवश्यक सेवाओं व शासकीय वाहनों को छूट दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *