उत्तराखंड

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज की बैठक में किया गया कार्यकारणी में बदलाव

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज की बैठक में किया गया कार्यकारणी में बदलाव

Date/16/02/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज मसूरी शाखा की बैठक शहर अध्यक्ष भरत लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये व कार्यकारणी में बदलाव किया गया। बैठक में राजेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सलीम अहमद जिला महासचिव, ं महिपाल सिंह शहर उपाध्यक्ष, सुनील जाटव शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शहर सचिव मसूरी, संतोष खन्ना मसूरी शहर संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ, नियुक्त किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश मुख्य महासचिव सुरेश कुमार यादव एडवोकेट ने बैठक में युव जन समाज उत्तराखंड संगठन से संबंधित कुछ प्रस्ताव लाकर प्रस्ताव पास कर निर्णय लिए गए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एवं संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने के लिए कुछ ठोस निर्णय भी लिए गए।

बैठक में मसूरी शहर के निम्न वर्ग के लोगों की समस्याओं को लेकर सर्व सम्मति से यह बात तय हुई कि जल्द ही रेहडी पटरी वालों की समस्याओं को लेकर एवं नगर पालिका में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एवं अनुसूचित जाति वर्ग एवं जन जाति वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों की मसूरी उपजिलाधिकारी कार्यालय स्तर पर जाति प्रणाम पत्र एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत और परेशानियों को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से देहरादून में उनके कार्यालय में जाकर मिलकर वार्ता कर समस्याओं के निदान के लिए बात करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर नये पदाधिकारी बनाये गये। ताकि संगठन का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी वह अपने कार्य को निष्ठा व ईमानदारी से जनहित में करें व संगठन को मजबूत करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान, प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार यादव एडवोकेट, रमेश लाल, मसूरी शहर अध्यक्ष भरत लाल, प्रदेश सचिव विनय कुमार, शहर महामंत्री रामपाल भारती, महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष पूजा ढींगरा, शहर उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महासचिव सलीम अहमद, शहर संगठन मंत्री मसूरी अजय कुमार, राजू भाई, फूलवती देवी, बबीता सक्सेना, प्रमिला देवी, आशा थापा, कृष्णा दिलोर, अजय गुहेर, शंभू नाथ, मीना, नजराना, उजमा आदि अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button