राजनीति

भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे से बीजेपी को होगी टेंशन ? उत्तराखंड में कांग्रेस भी हुई अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का आज इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कोश्यारी कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में भी घिर चुके थे, जिसके बाद बीजेपी को सफाई देनी पड़ती थी। भाजपा ना तो खुलकर उनका समर्थन कर पा रही थी और ना ही विरोध। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो कोश्यारी के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि कोश्यारी के इस्तीफे के बाद जहां भाजपा के कुछ गुट सक्रिय हो गए हैं तो दूसरी ओर, कांग्रेस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो मुख्यमंत्री रह चुके कोश्यारी एक बार फिर उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं।ऐसे में सियासी गलियारों में कई तरह के अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।  सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन को साथ लेते हुए भाजपा उत्तराखंड के विकास के लिए काम करती है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ भ्रामक प्रचार के अलावा कुछ भी नहीं करती। कांग्रेस शासनकाल में उत्तराखंड में विकास थम गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button