क्राइम

नोएडा : हनीट्रैप में फंसा कारोबारी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर लोगों के साथ लूटपाट और हत्या करने के मामले में आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला गैंगस्टर एक्ट में वॉन्टेड थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है। पुलिस इसके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य वर्ष 2022 के जनवरी में फेज-2 में फैक्ट्री चलाने वाले कारोबारी उमेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाकर एक होटल ले गए थे। आरोपियों ने सेक्टर-117 स्थित ओयो होटल में उन्हें जहरीला पदार्थ पिलाकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी उनकी लग्जरी कार, नकदी और कीमती घड़ी लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

इस मामले में पूनम की तलाश की जा रही थी। आरोपियों ने सोशल साइट और टिंडर ऐप के जरिये कारोबारी से संपर्क कर उसे होटल में बुलाया था। यह गिरोह पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button